Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रसुती के लिए अस्पताल में भर्ती महिला का निधन, रंगेली अस्पताल तनावग्रस्त

 

विराटनगर, १८ फरवरी । मोरङ जिला रंगेली नगरपालिका–७ निवासी २५ वर्षीया रवीना सरदार गर्भवती थी । उनको सोमबार सुबह प्रसुती के लिए रंगेली अस्पताल में भर्ती की गई, नर्मल डेलिभरी भी हो गई । लेकिन अधिक रक्तश्राव के कारण रवीना को विभिन्न अस्पतालों में ले गया । अन्ततः उनका निधन हो गया । उसके बाद पीडित परिवारजन ने रंगेली अस्पताल के सामने शव को रखकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे, अस्पताल तनावग्रस्त बन गया ।
पीडित के अपनेजन कहते हैं कि नर्मल डेलिभरी हो गई थी, अस्पताल एवं चिकित्सकों की लापरवाही के कारण रवीना का निधन हो गया है । इधर अस्पताल प्रशसन कहता है कि रवीना ने मृत शिशु (पुत्र) को जन्म दिया था, जिसके चलते अधिक रक्तश्राव होने लगी । अस्पताल ने कहा है कि उसी अस्पताल के डा. अशोक ठाकुर ने रवीना को रक्तदान भी किया । तब भी उनकी अवस्था गम्भीर होने के कारण थप उपचार के कारण रवीना को विराटनगर स्थिति कोशी अस्पताल भेज दिया गया, कोशी अस्पताल ने पुनः नोबल अस्पताल भेज दिया । इसतरह इधर–उधरत करते वक्त नोबल में पहुँचते ही रवीना ने दम तोड़ दी थी ।
पुलिस ने कहा है कि पीडितजन रवीन एवं मृतक शिशु का शव लेने से इन्कार कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *