Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्रिपरिषद् में विदेशी प्रभाव

 

काठमांडू, १८ फरवरी । कहा जाता है कि नेपाल की राजनीति में ही नहीं, हर महत्वपूर्ण प्रशासनिक निकाय में विदेशी प्रभाव रहता है । नेपाल में विदेशी प्रभाव किस हद तक रहता है उसका एक उदाहरण मन्त्रिपरिषद् बैठक में ही देखने को मिला है । आज प्रकाशित दृष्टि साप्ताहिक के अनुसार पर्यटन भिषा लेकर नेपाल आनेवाले विदेशी पर्यटकों की पहुँच मन्त्रिपरिषद् बैठक में ही देखने को मिला है ।
समाचार स्रोत के अनुसार पर्यटक भिषा में नेपाल आकर यही रहनेवाले एवं विभिन्न सरकारी आयोजना, अन्तर्राष्ट्रीय गैर–सरकारी संस्था, निजी कंपनी एवं प्रोजेकट में काम करनेवाले विदेशी नागरिकों को गृहमन्त्रालय ने कारवाही शुरु किया था । लेकिन उन लोगों ने अपना पहुँच इसतरह दिखाया कि मन्त्रिपरिषद् बैठक से ही उन लोगों के ऊपर हो रहे कारवाही को स्थगित करना पड़ा ।
हां, नेपाल में संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट में काम करनेवाले विदेशियों को ही लक्षित कर हाल ही में मन्त्रिपरिषद् बैठक ने एक निर्णय पास किया है । मन्त्रिपरिषद् बैठक ने निर्णय किया है कि विदेशी नागरिकों को भिषा में सहजीकरण के लिए निःशुल्क भिषा दिया जाएगा, एसा निर्णय वही विदेशियों के प्रति लक्षित है, जो नेपाल में पर्यटक भिषा में आकर काम कर रहे हैं ।
जब गृह मन्त्रालय ने उन लोगों के प्रति कारवाही प्रक्रिया तीव्र बनाया, तब उन लोगों ने अपना पहुँच दिखाया और मन्त्रिपरिषद् से ही अपने पक्ष में निर्णय करवाया । गृह मन्त्रालय के कारवाही में पड़नेवाले अधिकांश नागरिक अमेरिका के थे । इसीतरह कोरिया, जापान, बेलायत और चीन जैसे देशों के नागरिकों के ऊपर भी कारवाही हो रही थी । मन्त्रिपरिषद् निर्णय से वे लोग कारवाही होने से बच गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed