Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट एक्सपो मेला में लोग कर रहे है हेलीकॉप्टर से दृश्य अवलोकन

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर में चल रहे विराट एक्सपो मेला में विभिन्न प्रजाति के चिड़िया ,पशु, पंक्षी लोगो को आकर्षित कर रहा है । खरगोश सहित अन्य अन्य पशु पक्षी को देखने लोगो का भीड़ लगा रहता है । प्रचार प्रसार संयोजक नंदकिशोर , महोत्सव का संयोजक भोलेश्वर दुलाल , सुरेन्द्र गोलछा ने बताया कि लगभग 20 हजार लोग नित्य मेला पहुच अवलोकन कर रहे है । आयोजक उद्योग संगठन मोरंग का अध्यक्ष भीम घिमिरे , बिपिन काबरा , पारस लुनिया , पवन सुराना ने बताया कि मेला में हेलीकाप्टर भी रखा गया है । मेला में आये लोगो को पाथिभरा मंदिर दर्शन के अलावा बिराटनगर बाजार दृश्य अवलोकन कराया जा रहा है । जो निर्धारिय रेट पे कर इसका लोग लुफ्त उठा रहे है । हेराइजन होलीडे हेलिकॉप्टर का जिम्मेवारी लिया है ।
मेला में मेडिकल केम्प भी लगाया गया है । नोबेल मेडिकल कॉलेज का चिकित्सक सहित का टीम अपना स्वास्थ्य सेवा दे रहे है । इस टीम में महिला चिकित्सक भी शामिल है । मेला में बिराटनगर के अलावा आस पास के शहरों तथा सीमावर्ती भारतीय बाजार व ग्रमीण इलाका से भी लोग पहुच रहे है । एक ही जगह हर तरह के सामान उपलब्ध रहने से लोग मेला के ओर आकर्षित हो रहे है ।
मेला का सफल संचालन में आयोजक उद्योग संगठन मोरंग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुयस प्याकुरेल , उपाध्यक्ष राकेश सुराना , सुबोध कोइराला सहित सहित आयोजक संस्था के सभी कर्मी सक्रिय रूप से लगे हुए है ।

यह भी पढें   कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *