सिरहा के एक हवालात मे होरहा है ‘पशुपालन
मनोज बनैता, लाहान, फरवरी २० । लाहानके पक्की टोल स्थित अस्थायी प्रहरी पोष्टमे होरहा है पशुपालन । खबर है कि प्रहरी ईन्चार्ज मो. सर्दे आलम ने हाल ३ बकरा और बकरी पाल रहेहै ।
पक्की टोल बस्तीपुरका असई मो.सर्दे आलम उपर यह आरोप भी लगरहा है कि वह ईस क्षेत्रमे होरहे घरेलु मदिरा एवं गाजा खेतीको बढावा देरहे है । एक स्थानीय के अनुसार आलम इट्टाभाटा, घरेलु मदिरा उत्पादन और गाँजा खेती संरक्षण वापत हप्ता वसुल करते है । ईस विषय पर आलमका कहना है कि वह घरेलु मदिरा बन्द करनेके मुहिम मे है ।


