Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो राजदूत द्वारा महोत्तरी के मरई गांव का निरीक्षण

 


जलेश्वर, २० फरवरी २०२० | कल्ह 2076 फाल्गुन 7 गत्ते बुधबार के सुवह 9 बजे प्रदेश नंबर दो के मुख्यन्यायाधिवक्ता श्री दीपेन्द्र कुमार झा जी के निमंत्रण पर युरोपियन युनियन के नेपाल के लिए राजदूत ( M’s veronica cody, Ambassador of European union.) और (Mr Roland schafer, Ambassador of Germany.) के द्वारा संयुक्त रुपमे महोत्तरी गाँव-पालिका वार्ड नंबर तीन मरई गाँव का दौरा किया गया। इस दौरे में विद्यालय, गा वि स तथा मांडव्य ऋषि के आश्रम और पोखरी सौन्दर्यीकरण का निरिक्षण किया गया। आगंतुक मेहमानों को विद्यालय प्रांगण में उन्हें विद्यालय व्यवस्थापन समिति, शिक्षक तथा विद्यार्थियों के द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात

विद्यालय के प्र अ श्री अजय कुमार झा जी एवं अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार पाण्डे के द्वारा अविर माला पहनाकर सम्मान किया गया तो वही सह-प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा राय ज्यू के द्वारा सभी मेहमानों को दोसल्ला अर्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय निरिक्षण के क्रममे राजदुतद्वय विद्यालय के भौतिक व्यवस्थापन से संतुष्ट दिखाई दिए, तो वही बच्चों को देखकर तथा रेखा राय जी के द्वारा बच्चों के आर्थिक और सामाजिक अवस्था के बारेमे जानने पर गंभीर भी नजर आए। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा तथा कंप्यूटर लैब के बारे में भी रेखा राय के समक्ष जिज्ञासा रखा; जिसका स्पष्टीकरण के वाद वे लोग सकारात्मक दिखाई दिए। सहयोगात्मक भावना से आए राजदुतद्वय ने वार्ड कार्यालय भवन का भी जायजा लिया। श्री दीपेन्द्र झा जी के घर पर मिथिला के लोकप्रिय नास्ता चुरा-दही, जिलेबी, सब्जी, और अचार की व्यवस्था की गई थी। जिसका उनलोगों ने दिलखोलकर प्रसंशा किया। जाते जाते युरोपियन युनियन के नेपाल का राजदूत M’s veronica cody, Ambassador of European union. ने रेखा राय को गले लगाते हुए; एक महिला होकर इतने बड़े विद्यालय का सह प्रधानाध्यापिका होकर चलाने तथा बेहिचक उनके साथ संवाद करने को देख दिलखोलकर प्रसंशा की।

यह भी पढें   मनोज कुमार साह नेपाल नगरपालिका संघ के सदस्य में मनोनीत

युरोपियन युनियन के एम्वेस्डर द्वारा की गई प्रसंशा सिर्फ रेखा राय के लिए ही नहीं वल्कि मरई ग्राम वासियों के लिए भी गौरब का विषय है। समग्र मधेसवासियों के गौरब का विषय है। खासकर महिलाओं के लिए तो यह एक विशेष प्रेरणा का विषय है। साथहि आज समग्र मरई ग्राम वासी अपने सुपुत्र महान्यायाधिवक्ता श्री दीपेन्द्र कुमार झा को आशीष ही नहीं; प्यार और सम्मान के दृष्टि के देख रहे हैं। उनकी सब ओर से प्रसंशा की जा रही है। दो दो महानतम राजदूतों का एक साथ मरई में आगमन अपनेआप में ऐतिहासिक घटना है। आज के दिन मरई नगर बासियो के लिए अविस्मरणीय तथा स्वर्णाक्षरो में अंकित दिन माना जाएगा।
अजय कुमार झा

यह भी पढें   कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *