Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैंक का समस्या समाधान करने के लिये गठित समिति को पूर्णता नहीं मिली

 

२० फरवरी, काठमांडू । बैंक में पाया गया समस्या के विषय में अध्ययन करने के लिये गठित कार्यदल द्वारा अध्ययन शुरु करने में ढिलाई हुआ है । गत सोमवार वाणिज्य बैंक के सीईओ के साथ चर्चा करने के बाद अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने ३ सदस्यीय समिति गठन कर प्रतिवेदन पेश करने का निर्देशन दिया था ।
जिसके अनुसार संयोक अर्थमन्त्रालय का सहसचिव झक्कप्रसाद आचार्य तोका गया है वाणिज्य बैंक का सीईओ के संगठन नेपाल बैंकर्स संघ का अध्यक्ष भुवन दाहाल तथा राष्ट्र बैंक से एक प्रतिनिधि सदस्य तोका गया है ।
समिति गठन के लिये निर्णय किया गया ३ दिन पूरा होने के बाद भी समिति ने काम शुरु नहीं किया है । श्रोत के अनुसार राष्ट्र बैंक से तोके जाने वाले एक व्यक्ति प्रतिनिधि को अभी तक नहीं तोका गया है । कार्यदल को काम करने के लिये सात दिन का समय दिया गया है परन्तु काम शुरु नहीं होने के कारण मौद्रिक नीति का अद्र्धवार्षिक समिक्षा में भी प्रभाव पडा है ।
राष्ट्र बैंक ने बताया कि फागुन के प्रथम सप्ताह में होने वाला मौद्रिक नीति का अर्धवार्षिक समीक्षा आने में कुछ समय और लगेगा ।
प्रवक्ता भट्ट ने बताया कि अर्थ द्वारा बनाया गया कार्यदल से समीक्षा में असर नहीं पडेगा । इस विषय पर चर्चा हो रही है सम्भवतः दूसरे सप्ताह में आ जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *