Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साहित्यकार सुश्री ममता शर्मा ” अंचल” को गेष्ट ऑफ ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

 

अलवर।अलवर की साहित्यकार सुश्री ममता शर्मा ” अंचल” को 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके साहित्य में विशेष योगदान के लिए आगमन संस्था की ओर से नई देहली में गेस्ट ऑफ ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा साहित्यकार सुश्री ममता शर्मा”अंचल” को उनकी कृति ” ओ मेरे मन… ” के लिए “प्रेरणा श्री” सम्मान से नवाजा जाएगा।
ममता शर्मा”अंचल”को यह सम्मान साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार की ओर से आयोजित समारोह में दिया जाएगा। पेशे से अध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार के तत्वावधान में आयोजित साहित्यकार सम्मान के लिए देश भर में से कुछ साहित्यकारों का चयन किया गया है। चयनित साहित्यकारों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित रामसेवक शुक्ल के 115 वे जन्म दिवस के मौके पर श्री रामनवमी 2 अप्रेल को पुवायां जनपद शाहजंहापुर में सम्मानित किया जाएगा।
सुश्री ममता शर्मा”अंचल” अलवर को उनकी कृति “ओ मेरे मन” गजलसंग्रह एवं सामाजिक कार्यो पर “प्रेरणा श्री” सम्मान दिया जा रहा है।

यह भी पढें   विशेष अदालत में शेखर गोल्छा का बयान शुरु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com