Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापानी संस्था ने किया दावा– लुम्बिनी भारत में ! संस्था के ऊपर कारवाही की तैयारी

 

काठमांडू, २५ फरवरी । गौतम बुद्ध के संबंध में अध्ययन–अनुसंधान के नाम में विगत ४ साल से नेपाल में रहे एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ने गलत दावे के साथ कहा है कि लुम्बिनी भारत में है । ‘लुम्बिनी अन्तर्राष्ट्रीय रिसर्च इन्स्टिच्यूट’ नामक जापानी संस्था की ओर से प्रकाशित एक सामाग्री में लुम्बिनी को भारतीय भूमि में दिखाया गया है । उक्त गलत रिपोर्ट को सार्वजनिक करनेवाले इन्स्टिच्यूट–पदाधिकारियों के ऊपर कारवाही के लिए गृहमन्त्रालय ने प्रक्रिया आगे बढ़ाया है । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।
समाचार अनुसार इन्स्टिच्यूट की ओर से प्रकाशित ‘द बर्थ अफ दी बुद्ध’ नामक पुस्तक में लुम्बिनी को भारतीय नक्सा के अन्दर रखा गया है । इसतरह गलत रिपोर्ट बनाकर पुस्तक प्रकाशित करनेवाले इन्स्टिच्युट के पदाधिकारी के ऊपर कारवाही लिए गृह मन्त्रालय ने छानबिन शुरु किया है । गृहमन्त्रालय स्रोत के अनुसार छानबिन के लिए गृह की ओर से संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्रालय को पत्र लिखा गया है ।
मन्त्रालय सह–सचिव सुरेश आचार्य ने कहा है– ‘हमारी स्वाधिनता और अखण्डता के विरुद्ध कुछ सामाग्री प्रकाशित होने का सूचना आया है, उन लोगों के ऊपर स्पष्टीकरण माग किया गया है । जवाब आने के बाद कारवाही प्रक्रिया शुरु किया जाएगा । स्मरणीय है– लुम्बिनी के संबंध में इसतरह गलत नक्सा छापनेवाला जापानी इन्स्टिच्यूट सन् २०१५ अप्रिल में नेपाल आया था, और नेपाल सरकार की अनुमति लेकर ही उक्त संस्था ने लुम्बिनी स्थित नेपाली भूमि में कार्यालय स्थापना कर काम शुरु किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *