सरकार विरुद्ध कांग्रेस, समाजवादी और राजपा बीच मोर्चाबंदी
काठमांडू, २५ फरवरी । नेपाली कांग्रेस ने सरकार विरुद्ध मोर्चाबंदी शुरु किया है । संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाला सरकार से बाहर रहे राजनीतिक दलों के साथ कांग्रेस ने मोर्चाबंदी करने का निर्णय लिया है । प्रारम्भीक चरण अन्तर्गत कांग्रेस ने सोमबार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के नेताओं के साथ विचार–विमर्श किया है । आइतबार सम्पन्न पार्टी बैठक ने सरकार विरुद्ध मोर्चाबंदी करने का निर्णय लिया था ।
नेपाली कांग्रेस की प्रमुख सचेतक पुष्पा भुषाल ने कहा कि सरकार विरोधी मोर्चाबंदी के लिए सोमबार तीन पार्टियों के बीच विचार–विमर्श हुई है, आम सर्वसाधारणों की मुद्दा में तीनों पार्टी इकठ्ठा होकर संसद् में प्रस्तुत होनेका निर्णय हुआ है । उन्होंने कहा है– ‘सरकार की संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार विरुद्ध भण्डाफोर करने के लिए तीन दलों के बीच समझदारी बनी है । संचारमन्त्री की अडियो रेकर्ड और अन्य जन सरोकार संबंधी मुद्दा में सरकार का ध्यानाकर्षण करने का निर्णय हुआ है ।’
सोमबार सम्पन्न तीन दलों की संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस की ओर से सचेतक पुष्पा भुसाल, ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की, अख्तयर मुसलमान, समाजवादी पार्टी की ओर से प्रमुख सचेतक उमशंकर अरगरिया और राजपा की ओर से महन्थ ठाकुर लगायत नेता सहभागी थे ।

