Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनयुद्ध समय में प्रचण्ड रहने–वाला घर को युद्ध पर्यटन क्षेत्र घोषणा

 

२५ फरवरी, रोल्पा । नेकपा अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) माओवादी जनयुद्ध के समय आवास के रुप में जिस घर का प्रयोग किया था वहां के क्षेत्र को युद्ध पर्यटन क्षेत्र घोषणा किया गया है । प्रचण्ड ने जनयुद्ध के समय रोल्पा के रांगसी स्थित एक घर तथा आस–पास के क्षेत्र को अपने आवास के रुप में प्रयोग किया था ।
प्रचण्ड स्थानीय लालबहादुर घर्ती के घर में जनयुद्ध के समय सपरिवार पत्नी सीता व पुत्र प्रकाश के साथ २०६१ वैशाख से २०६१ फागुन ३ गते तक वहां पर रहे थे ।
आन्तरिक सूत्र के द्वारा पता चलने पर कि सेना को पता चल गया कि प्रचण्ड वहां रह रहे हैं, अब आक्रमण हो सकता है तो वह वहां से दूसरे घर में चले गये थे । सही में सेना ने उस घर में आक्रमण किया । अभी भी उस घर के दिवाल में गोली का निशान है ।
प्रचण्ड ने उस घर में लम्बे समय तक अपना जीवन काल बिताया जो घर अभी जीर्ण बना है । घर गिरने से बचाने के लिये घर के चारों तरफ लोहा का रेलिंग लगाया गया है ।
युद्ध पर्यटन विकास समिति के अनुसार प्रचण्ड के रहने वाले घर के नीचे ७० मिटर लम्बे सुरंग को आधुनिकीकरण करने की योजना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *