Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दक्षिण कोरिया में बढ रहा कोरोना भाइरस का त्रास

 

२५ फरवरी, काठमांडू । चीन के वुहान से फैला कोभिड १९ के संक्रमण का त्रास फिलहाल विश्व भर फैला हुआ है । चीन के बाद अब दक्षिण कोरिया में कोरोना का संक्रमण फैल गया है । वहां भी ८ व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है और ८४६ व्यक्ति संक्रमित हुये हैं ।
पाँच दिन पहले दक्षिण कोरिया में सिर्फ ५१ व्यक्ति में ही कोरोना भाइरस का संक्रमण था परन्तु इतने कम समय में ही यह रोग इस प्रकार फैल रहा है कि वहां के लोगों में त्रास का का सिर्जना होना स्वाभाविक है ।
इतने कम समय में इस प्रकार फैले इस रोग को कम करने के लिये विश्व स्वासथ्य संगठन ने उच्च सतर्कता अपनाने के लिये सभी से आह्वान किया है ।
वैदेशिक रोजगारी और अध्ययन के सिलसिला में वैधानिक और अवैधानिक रुप से लगभग ५० हजार नेपाली नागरिक दक्षिण् कोरिया में है । वहां के जिस शहर में यह रोग अत्यधिक फैला उस शहर का नाम देगु है वहां पर १ हजार से अधिक नेपाली हैं । संक्रमण तथा मृत्यु दर बढने के कारण वहां के नेपाल बहुत ही डरे हुये हैं ।
देगु के एक कपडा कम्पनी में काम करने वाला सञ्जय केरुङ के अनुसार वहां के नेपाली बहुत ही त्रसित हैं । जिससे वे लोग उस कम्पनी से बाहर ही नहीं जा रहे हैं ।
उन्होंने नेपाल सरकार से उद्धार करने के लिये आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *