अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया महात्मा गान्धी के समाधि पर श्रद्धांजली अर्पण
२५ फरवरी, काठमांडू । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रतिबद्धता जताते हुये बताया कि महात्मा गान्धी के दृष्टीकोण में अमेरिका सशक्त रुप से खडा उतरेगा । भारत भ्रमण के क्रम में ट्रम्प ने मंगलवार को गान्धी समाधिस्थल राजघाट पहुंचकर गाान्धी प्रति श्रद्धांजली अर्पण किया और उनके दृष्टिकोण को आत्मसात किया ।
समाधिस्थल में अवस्थित आगन्तुक पुस्तिका में उन्होंने लिखा, ‘स्वायत्त और स्वतन्त्र भारत के लिये महात्मा गान्धी की भूमिका तथा उनके दृष्टिकोण प्रति अमेरिकी जनता सशक्त रुप में खडा उतरेगी, यही आपके लिये श्रद्धासुमन है ।
महात्मा गान्धी को श्रद्धान्जली देने के लिये अमेरिकी प्रथम महिला तथा ट्रम्प की पत्नी मेलानीया ट्रम्प भी राजघाट पहुंची थी । वहां पर उनलोगों ने एक मिनट के लिये मौन धारण भी किया । उसी अवसर पर केन्द्रीय मन्त्री हरदीपसिंह पुरी ने उनलोगों को उपहार स्वरुप महात्मा गांधी की अद्र्धकद की प्रतिमा प्रदान किया ।
राजघाट में राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानीया ने वृक्षारोपण भी किया ।

