चितवन क्यान्सर अस्पताल में ६ सदस्यों को मिली नियुक्ति
२५ फरवरी, काठमांडू । चितवन के भरतपुर स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में ६ सदस्य नियुक्त हुए हैं । स्वास्थ्यमन्त्री भानुभक्त ढकाल के प्रस्ताव में मन्त्रिपरिषद बैठक से ६ सदस्य नियुक्त हुए हैं ।
डा। विनय ठाकुर, डा। कैलाश भण्डारी, डा। रक्षा श्रेष्ठ, डा। सुनन्दा सुन्दास, रामप्रसाद न्यौपाने और निशा अधिकारी को सद्यस्य के रुप में नियुक्ति मिली है । न्यौपाने नेकपा भरतपुर नगरकमिटी अध्यक्ष और अधिकारी अनेरास्ववियु की नेतृ हैं ।
क्यान्सर अस्पताल के बोर्ड में १४ सदस्य रहने की व्यवस्था है । गत पुस में ६ सदस्यों का पदावधि होने के बाद रिक्त पद में स्वास्थ्यमन्त्री ढकाल के सिफारिस में मन्त्रिपरिषद द्वारा इन सदस्यों को नियुक्त किया गया है ।
सदस्यों का कार्यअवधि तीन वर्ष का होगा । कुछ हप्ता पहले ही सरकार ने अस्पताल के अध्यक्ष के रुप में डा।निर्मल लामिछाने का चयन की थी ।

