Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आषाढ के भीतर धनुषा के कुर्था से भारत के जयनगर तक रेल स‌ंचालन

 

सरकार चालू आर्थिक वर्ष के भीतर धनुषा के कुर्था से भारत के जयनगर तक रेल सञ्चालन करने की तैयारी में है । रेल निर्माण का काम समाप्त हाे चुका है रेल डब्बा उपलब्ध हाेने के बावजूद भी  जनशक्ति अभाव हाेने की वजह से रेल सञ्चालन प्रक्रिया में देरी हाे रही है । रेल विभाग  चैत वा वैशाख में ही रेल लाने वाली है जिसे किसी भी हाल में असाढ में संचालित किया जाएगा ।

यह भी पढें   जनता के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार, तुरंत बदले अपनी कार्यशैली : राजेन्द्र महतो

विभाग के अनुसार जनशक्ति के अभाव में इस प्रक्रिया में देरी हाे रही है । गत शुक्रबारमात्र रेल विभाग विभिन्न ९ पद के लिए २६ जनशक्ति माँग की सूचना जारी की थी । माँग के बाद भी अगर समय के भीतर नेपाली द्वारा दरखास्त नहीं आया ताे विभाग विदेशी कर्मचारी के लिए सूचना जारी करेगा । वर्तमान में  २ साै जनशक्ति का अभाव है बावजूद इसके पहले चरण में सिर्फ २६ लाेगाें की माँग की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *