पूर्व उपप्रधानमन्त्री सुजाता कोइराला देश छाेडने की तैयारी में
नेपाली काँग्रेस की नेतृ एवम् पूर्व उपप्रधानमन्त्री सुजाता कोइराला नेपाल छाेडकर विदेश जाने तैयारी में हैं यह समाचार विभिन्न श्राेत से सामने आ रहा है । अपने पिता गिरिजाप्रसाद कोइराला के निधन के पश्चात् सुजाता अपनी अधिकांश सम्पत्ति बेच चुकी हैं और बाकी का बटवारा अपने बच्चाें के नाम कर अब विदेश बसने की तैयारी में हैं । इसके लिए उन्हाेंने काठमाडौँ स्थित बेलायती दूतावास में दस वर्ष भिसा के लिए आवेदन दिया है ।
बेलायत द्वारा सामान्यतया नेपाली काे दस वर्ष का भिसा नहीं दिया जाता है बावजूद इसके सुजाता विभिन्न ‘च्यानल’ द्वारा इसके लिए पहल कर रही हैं । प्रवेशाज्ञा मिलते ही वाे विदेश बसने की पूरी तंयारी में हैं ।
आज के घटना र विचार साप्ताहिक में प्रकाशित समाचार ।

