आईसीपी भूमिदाता की समस्या को ले सर्वदलीय बैठक

माला मिश्रा बिराटनगर । भारतीय सीमा से सटे नेपाल के भेड़ियारी में नव निर्मित इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट के लिए जमीन मुहैया कराए किसान पूर्व में हुए नेपाल प्रशासन से 11 बिंदु वाले समझौता के कार्यावयन हेतु एक सर्वदलीय बैठक भेड़ियारी स्थित प्राचीन विराट राजा दरवार प्रांगण में कमल किशोर यादव का अध्यक्षता में आयोजित किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीन दाताओ के परिवार के लोगो को रोजगारी व्यबस्था मुहैया कराने को ले था । सर्वदलीय अन्तक्रिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व सांसद शिव कुमार मंडल
विशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद अमृत आर्याल, प्रदेश सांसद वसंती यादव ,कृषि तथा सहकारी राज्यमंत्री रामबहादुर मगर ,सामाजिक विकास मंत्री जीवन घिमिरे ,प्रदेश सदस्य भोगेन्द्र यादव, मोरंग का प्रमुख जिला अधिकारी मदन भुजेल ,कस्टम चीफ शिव भंडारी ,ट्रांस नेपाल के गणेश जी ने अपने अपने विचार रखे । धन्यवाद ज्ञापन नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता ने किया। संचालन ग्रामीण मनोज यादव ,बीरेंद्र प्रसाद यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे। बैठक में मुख्य अतिथि सहित सभी ने ग्रामीण का मांग को जायज बताते हुए सर्वसहमति से इसका समाधान करने पर सर्वसहमति जताया । इस अवसर पर अतिथि के रूप में एमाले का जिला अध्यक्ष के रूप में ऋषिकेश पोखरेल, सुशील कोइराला ,राजदेव यादव ,पदम सरदार ,इंस्पेक्टर दीपक थापा ,कृष्ण कार्की ,नारायण कार्की, आजाद आलम मंचासीन थे । बैठक में आनंदी यादव ,जयराम यादव ,सिया लाल मंडल ,सदानंद यादव , भोगेन्द्र यादव, वसंत राजवंशी ,मुकेश यादव व अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे ।

