रवीन्द्र अधिकारी के स्मृति में ‘रवीन्द्र पर्यटन स्मृति पुरस्कार’ स्थापना की घोषणा
२७ फरवरी, काठमांडू । सरकार घोषणा की है कि तत्कालीन संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी के स्मृति में ‘रवीन्द्र स्मृति पर्यटन पुरस्कार’ स्थापना की जायेगी ।
पिछले वर्ष ताप्लेजुङ में हेलिकप्टर दुर्घटना में अधिकारी की मृत्यु हुयी थी । उनके प्रथम स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुवार मन्त्रालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री योगेश भट्टराई उनके नाम से पुरस्कार स्थापना करने की घोषणा की है ।
उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष उक्त पुरस्कार प्रदान करने का कार्यविधि तैयार किया जा रहा है ।
मन्त्री भट्टराई ने जानकारी दिया कि कार्यविधि निर्माण प्रकृया में होने के कारण इस वर्ष का पुरस्कार अधिकारी के जन्मदिन के आगामी बैशाख २२ गते वितरण किया जायेगा और दूसरे वर्ष से उनके स्मृति दिवस के अवसर पर ही वितरण किया जायेगा ।
गत वर्ष फागुन १५ गते आज ही के दिन तेह्रथुम के चुहानडाँडा में निर्माणाधिन विमानस्थल का अवलोकन के बाद काठमांडू लौट रहे अवस्था में तत्कालीन मन्त्री अधिकारी का निधन हुआ था । उनके साथ–साथ अन्य सात व्यक्ति की भी मौत हुयी थी ।

