Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा (माले) के महासचिव सीपी मैनाली सवार गाडी दुर्घटनाग्रस्त, अवस्था गम्भीर

 

काठमांडू, २७ फरवरी । नेकपा (माले) के महासचिव तथा पूर्व उपप्रधानमन्त्री सीपी मैनाली सवार गाडी दुर्घटना में पड़ गया है । प्राप्त समाचार अनुसार महोत्तरी जिला बर्दिबास स्थित रातु खोला में निर्मित पुल के पास मैनाली सवार बा 7 च 2120 नम्बर की कार विपरित दिशा से आए ना 7 ख 7680 नम्बर की पिकअप भ्यान के साथ टकराया था । 

दुर्घटना में गम्भीर घायल मैनाली को उपचार के लिए बर्दिबास स्थित जनसेवा अस्पताल पहुँचाया गया है । प्रारम्भीक समाचार स्रोत अनुसार मैनाली की अवस्था गम्भीर है । पुलिस ने कहा है कि उनकी शर और पैर में गम्भीर चोट लगी है ।

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय
सीपी मैनाली, महासचिव, नेकपा (माले)

गाडी में महासचिव मैनाली, उनके पुत्र और बहू, पोता और ड्राइभर सवार थे । मैनाली परिवार झापा से काठमांडू की ओर आ रहे थे । दुर्घटना में मैनाली के ३० वर्षीय पुत्र सरोज मैनाली, बहू पूजा ढुंगाना, ५ वर्षीय पोता एन मैनाली भी घायल हो गए हैं । पुलिस ने कहा है कि सबसे अधिक घायल महासचिव मैनाली और बहू पूजा है । उन लोगों को हेलिकोप्टर से काठमांडू लाने की तैयारी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com