ललिता निवास प्रकरण : राजदूत पाैडेल काे वापस बुलाया गया
चीन के लिए नेपाली राजदूत लीलामणि पौडेल काे सरकार ने वापस बुला लिया है ।रविवार हुए बैठक में पाैडेल काे वापस बुलाने का निर्णय किया गया है ।
ललिता निवास प्रकरण में राजदूत पौडेल का नाम आने के बाद उन्हें वापस बुलाने का निर्णय किया गया है । बैठक ने एकनारायण अर्याल का सचिव पद पर पदाेन्नति करते हुए उन्हें काठमाडौं महानगरपालिका में पदस्थापित किया है तथा महानगरीय कार्यकारी अधिकृत केदार न्यौपाने काे भूमि सुधार मन्त्रालय में ट्रान्सफर किया गया है ।
भूमि सुधार के सूर्य गौतम काे संघीय मामिला और वहाँ के सचिव यादव कोइराला काे स्वास्थ्य मन्त्रालय भेजा गया है । स्वास्थ्य मन्त्रालय के सचिव खगराज बराल काे उपराष्ट्रपति के कार्यालय में भेजा गया है ।
नेपाल समाचार पत्र से

