Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फाइनल मैच में  भंसार स्पोर्टिंग क्लब बने विजेता माला

 

माला मिश्रा बिराटनगर ।1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर रानी स्थित लाली गुरांस स्पोर्टिंग क्लब द्वारा संचालित  सिक्स साइड फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच  दक्षिण गेट स्पोर्टिंग क्लब बनाम भंसार स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया । फाइनल मैच में भंसार स्पोर्टिंग क्लब ने 2 गोल से जीत दर्ज किया । मैच में दक्षिण गेट स्पोर्टिंग क्लब को गोल करने का मौका नही मिला । फाइनल टूर्नामेंट में मौजूद मुख्य अतिथि नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता ने विजेता टीम को नगद राशि सहित ट्राफी प्रमाणपत्र सौपा । इससे पूर्व आयोजक ने श्री गुप्ता को नेपाली टोपी पहना कर सम्मानित किया । इस मौके पर मौजूद विशिष्ट अतिथि विष्णु डंगोल ,गंभीर लामा ,अमृत बहादुर मगर , मिलन थापा ने भी विजेता ,
उपविजेता खेलाडियो को प्रमाणपत्र सौप हौसला बढ़ाया । इस मौके पर पूर्व खेलाड़ी व अन्य आधा दर्जन लोगों को सम्मानित भी किया गया । टूर्नामेंट का सफल संचालन में  आयोजक लाली गुरांस का अध्यक्ष हरि बहादुर महत, पूर्व अध्यक्ष गोपाल लाल सिंह व अन्य दर्जनों खेल प्रेमी सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – घाना की विजयी शुरुआत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *