किडनी प्रत्याराेपण के लिए प्रधानमंत्री ओली अस्पताल में भरती, बुद्धवार काे हाेगा आपरेशन
काठमांडू।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सोमवार को किडनी प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओली को सोमवार शाम ६ बजे अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में भर्ती होने से पहले, ओली ने विभिन्न मंत्रियों और सचिवों को आवश्यक निर्देश देने के लिए बुलाया था।
इससे पहले, दिल्ली में किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले ओली का दूसरा ट्रांसप्लांट मनमोहन कार्डियोथोरेसिक वैस्क्युलर एंड ट्रांसप्लांट सेंटर में कराने के लिए सोमवार को भर्ती कराया गया।
प्रधानमंत्री ओली ने रविवार को अपनी पार्टी सचिवालय की बैठक में पार्टी को सूचित किया था कि उनका किडनी प्रत्यारोपण बुद्धवार काे हाेगा होगा। उसी के अनुसार, आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को किडनी प्रत्यारोपण किया जाएगा।
पिछले कार्तिक से किडनी ने काम करना बंद कर दिया था, तब ओली नियमित डायलिसिस करवा रहे थे। तेरह साल पहले भारत में अपोलो अस्पताल में पहली बार किडनी प्रत्यारोपित किया गया था। ३२ वर्षीय समीक्षा जाे रिश्ते मे भांजी, एक किडनी देने वाली है।

