Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटियाें काे स्नातक करने पर एक लाख तथा बेटी हाेने पर माँ काे दस हजार दिया जाएगा

 

रूपन्देही के दक्षिणी क्षेत्र के विभिन्न पालिका ने बेटाें और बेटियाें के  बीच के शैक्षिक विभेद काे हटाने के लिए विविध योजनाओं काे आगे बढाया है ।

मर्चवारी गाउँपालिका ने बालिका शिक्षा काे प्रोत्साहित करने के लिए स्नातक उत्तीर्ण करने वाली बेटियाें के लिए पुरस्कार घोषणा की है ।

अब स्नातक तह उत्तीर्ण करने पर बेटी काे गाउँपालिका पुरस्कारस्वरूप एक लाख रुपया प्रदान करने का निर्णय किया गया है यह  जानकारी गाउँपालिका के अध्यक्ष केशवानन्द बानिया ने दी । बेटी के जन्म लेने पर माँ काे १० हजार रुपया नगद और एक किलोग्राम घी पौष्टिक आहारसमेत गाउँपालिका ने देने की व्यवस्था की है ।

यह भी पढें   पाकिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके

गोरखापत्र दैनिक से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *