Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जबतक पैकेज मे सहमति नही होगी तबतक सरकार नही छोडेगें : प्रधानमंत्री

baburam bhattrai
 
baburam bhattrai
baburam bhattrai

कास्कि , दिसम्बर २८ । प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टाराई ने दोहराया है कि जबतक पैकेज मे सहमति नही होगी तबतक वे सरकार से नही हटेगें ।
कास्कि जिला के सिल्दिजुर में अपर मोदी पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता की सरकार के गठन के लिए वे बधक नही हैं । विपक्ष व्दारा उनपर सहमति मे बाधक होने का गलत आरोप लगाया जा रहा है ।
भट्टाराई ने कहा कि उन्हे एक मिनट भी नही लगेगा इस्तिफा देने मे यदि दलों  व्दारा आम सहमति और राष्ट्रीय एकता की सरकार बना ली जाय तो ।
उन्होंने कहा कि मीडिया गाना गा रही है कि प्रधानमंत्री आम सहमति की सरकार के लिए मुख्य बाधक है जैसा कि  विपक्ष का आरोप है ।
भट्टाराई जो कि एनेकपा माओवादी के उपाध्यक्ष भी है , उन्होने कहा कि विपक्षी उन्हे हटाकर सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे आम सहमति की सरकार के गठन के लिए कुछ भी बलिदान करने को तैयार हैं ।
भट्टाराई ने सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से जो कि उन्हे आम सहमति के लिए एक बाधा मान रहें हैं आग्रह किया कि जल्द से जल्द आम सहमति का कोइ रास्ता निकाले और देश को लम्बे समय से चल रही राजनीतिक संकट से बाहर का रास्ता दे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com