Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भट्टराई सरकार को तत्काल हट्ने की सम्भावना नही : माधवनेपाल

 

१२ पुस, काठमाडू। नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि बाबुराम भट्टराई की सरकार को तत्काल हट्ने की सम्भावना नही दिखती है ।
उन्होने कहा कि जेठ १४ से पहले ही बाबुराम सरकार के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव लाना चहिये था लेकिन कांग्रेस के सभापति सुशील कोइराला ने नही माना था और अभी सरकार के विरुद्ध आन्दोलन रोकना भी गलत साबित होरहा है । कोइ भी चिज म्याचुअर्ड अवस्था मे नही पहुँचने तक हम जितना भी चाहेगें वह नही होगा । यह बात उन्होने अनलाइनखबर को अन्तरवार्ता देते हुये बताया है । अभी बाबुरामजी को समय साथ दे रहा है तथा उन्हे हटाने की कोइ बाध्यातमक स्थिति नही बन पा रही है। माओवादी पार्टी भी बाध्य होने की अवस्था मे नही पहुँची है ।
सभी गल्ती कमजोरी तथा अभी का संकट माओवादी के ही कारण आया है यह बात आम जनमानस नही समझ रही है  और जितना आरोपित होना चहिये उतना अभी नही हो पाया है नेपाल ने कहा । इसीप्रकार अभी चल सकता है । माओवादी समझ रही है कि देश डुबेगी भी तो दोष केवल उन्ही पर नही आयेगा सब पर जायेगा । उसने जो दश बार भी गलत बात बोला है उसका खण्डन नही हो सका है ।
माधव नेपाल ने कहा कि एमाओवादी चुनाव से भाग रही है अगर वह सहमति चाहती तो प्रचण्ड सहमति करते और बाबुराम को नही मानने पर उन्हे हटा सकते थे । उन्होने कहा कि यह सब देखावटी है जैसे ‘ मै पीटने जैसा करता हुँ और तुम रोने जैसा करो ‘। प्रचण्ड जी भी चुनाव के लिये तैयार जैसा नही दिखते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *