Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब वार्ता से निकास नही निकल सकती : गगन थापा

 

११ पुस, काठमाडू । नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा ने कहा है कि एमाओवादी के साथ अब बार्ता का कोइ औचित्य नही है । माओवादी  २०७१ साल के बैशाख से पहले निर्वाचन नही चाहती है इसलिये अब  बहुमतीय प्रक्रिया से प्रधानमन्त्री चुनने के लिये अल्टिमेटम देकरआन्दोलन मे जाना जरुरी है ।
रिपोर्टर्स क्लब नेपाल व्दारा बुधवार को आयोजित एक साक्षात्कार मे थापा ने कहा कि-’अब वार्ता से बात नही मिलेगी । बार्ता के नाटक मे पडना अब ठीक नही है । एमाओवादी और कांग्रेस के वीच एक दर्जन से ज्यादा भी बार्ता हो तब भी सहमति नही बन सकती ।’ प्रधानमन्त्री और एमाओवादी के अध्यक्ष एक दुसरे को दोषारोपन करके वार्ता प्रक्रिया को लम्बा करने का षड्यन्त्र कर रहें हैं । उन्होने कहा कि एमाओवादी को अब तीन दिन का समय देकर अगर उसमे भी नही हुआ तो आन्दोलनमा जाने का विकल्प नही है ।

यह भी पढें   श्री वैकुण्ठनाथ धाम दिव्यधाम में 12 घंटे का अखंड हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन

उनके अनुसार राष्ट्रपति जितनी बार भी  समय देगें तब भी सहमति नही बनेगी ।

नेता थापा ने कहा कि बाबुराम के सरकार मे कांग्रेस को  सामिल होने का विषय सामान्य एजेण्डा भी नही बन सकती । बाबुरामजी नही छोडेगें और कांग्रेस सहभागी नही होगी यह अडान से स्पष्ट हो गया है । अब वार्ता से निकास नही निकल सकती ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com