Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री का पद थाली मे नही परोसा गया, जब मन लगे रखे और हटा दे : पौडेल

 

काठमांडू, २५ दिसम्बर । प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार देवेंद्र पौडेल ने कहा है कि सत्तारुढ गठबन्धन ने एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल को राष्ट्रीय आम सहमति की सरकार का नेतृत्व करने के लिये अगले प्रधानमंत्री के रूप में मनोनीत करने का तैयारी कर रहा है ।

रिपोर्टर्स क्लब मे बोलते हुये उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई को निषेध करके नेपाली काग्रेस के सभापति सुशिल कोइराला को कदापि स्वीकार नही किया जा सकता बल्कि विकल्प के रुप मे सत्तारुढ गठबन्धन उमेदवार देने के लिये तैयार है ।
पौडेल ने कहा कि ‘बाबुरामजी को दलित (अछुत) जैसे ब्यवहार करके समस्या का समाधान नही निकाला जा सकता है । अगर काग्रेस व्दारा निषेध की राजनीति होगी तो सत्तारुढ गठबन्धन से ही विकल्प आयेगा। अगर निकास ही चहिये तो गठबन्धन प्रचण्डजी का नाम ला सकता है।’

यह भी पढें   गोरखा में भूस्खलन से पेट्रोल पंप और एक घर क्षतिग्रस्त

उन्होने कहा कि दो चरण मे सहमति करके नेपाली काग्रेस के नेतृत्व मे सहमति की सरकार निर्माण के लिये प्रधानमन्त्री हमेसा तयार हैं । पहला चरण मे संविधानसभा के निर्वाचन की तिथि की घोषणा, रिक्त संबैधानिक आयोग मे पदपुर्ति और संविधान संसोधन लगायत के विषय पर प्याकेज मे सहमति करने के बाद कुछ समय तक वर्तमान सरकार को ही सहमति मे रुपान्तरण करके काग्रेस के नेतृत्व मे सत्ता हस्तान्तरण किया जा सकता है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:7 अगस्त 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

पौडेल ने कहा कि यदि काग्रेस और एमाले सचमुच निकास खोज रहा है तो सरकार की सहभागिता के वारे मे बहुत जल्द निकास खोजना पडेगा नही तो  बैशाख मे भी निर्वाचन नही हो सकेगा ।
प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई को अभी भी विघठित संविधानसभा के बहुमत समर्थन प्राप्त है यह कहते हुये उन्होने कहा कि नही तो सम्भावित प्रधानमन्त्री के उमेदवार के रुप मे जनमतसंग्रह मे भी जाया जा सकता है । उन्होने कहा कि बाबुरामजी को प्रधानमन्त्री का पद किसी ने थाली मे नही परोसा है जो जब मन लगे उनको रखे और हटा दे ।

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा प्रशिक्षण की तैयारी

नेपाली काग्रेस के केन्द्रीय सदस्य मिनेन्द्र रिजाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री का सम्मानजनक बर्हिगमन के लिये काग्रेस तैयार है लेकिन अभी के सरकार के नेतृत्व मे काग्रेस नही जा सकती । उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री ने प्यैकेज मे सहमति की बात उठाकर खास करके अपने नेतृत्व मे ही सहभागिता की बात उठाकर सहमति को भांड दिया है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com