Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारी दिवस के दिन ही एक महिला पर तेजाब प्रहार

 

८ मार्च, कपिलवस्तु । कपिलवस्तु के महाराजगञ्ज नगरपालिका– १ महाराजगञ्ज में एक महिला के ऊपर तेजाब प्रहार किया गया है । तेजाब प्रहार से ५१ वर्षीया बेदमतीदेवी गुप्ता घायल हुयी हैं । वडा प्रहरी कार्यालय चन्द्रौटा का प्रहरी निरीक्षक दिपेश खरेल ने बताया कि गुप्ता की अवस्था सामान्य है ।
गुप्ता के निधार और शरीर पर तेजाब लगा है । तेजाब आक्रमण के बाद घायल गुप्ता को कपिलवस्तु जिला अस्पताल में भरती कराया गया फिर युनिर्भसल मेडिकल कलेज भैरहवा में लाया गया है ।
प्रहरी ने बताया कि क्रिकेट बैट के विषय पर विवाद होने से उस पर पडोसी हरिनारायण बरई ने तेजाब डाला ।
वरई ने क्रिकेट बैट तोडा था उसी विषय पर उस बैट का पैसा मांगने पर विवाद शुरु हो गया तभी बरई ने बैट्री में डालने वाला तेजाब गुप्ता के ऊपर डाला । वरई के पास ब्याट्री मर्मत का दूकान है ।
प्रहरी ने बरई के दूकान से पाँच लिटर तेजाब बरामद किया तथा बरई को भी नियन्त्रण में लेकर अनुसन्धान जारी रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *