Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संस्थागत शिक्षा तथा राष्ट्रीय शिक्षा पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान

 

नेपालगन्ज । पवन जायसवाल । काठमाण्डू । शिक्षा बिभाग और नेपाल पत्रकार महासंघ के संयुक्त आयोजना में राजधानी में एक समारोह के बीच शिक्षा पत्रकारिता लेखनवृति, एफ. एम. रेडियो का संस्थागत शिक्षा पुरस्कार, और राष्ट्रीय शिक्षा पत्रकारिताओं से देश के बिभिन्न ब्यक्तित्वको पौष ११ गते  पुरस्कार बितरण किया गया ।
पुरस्कार बितरण कार्यक्रम में शिक्षा मन्त्री दिनानाथ शर्मा, नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष शिव गाउँले, और शिक्षा बिभाग के महानिर्देशक डा. लवदेव अवस्थी ने परस्कार बितरण किया ।
इसी कार्यक्रम मे  नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके जिला के कोषाध्यक्ष गोबिन्द शर्मा को शिक्षा पत्रकारिता लेखनवृति पुरस्कार २०६८ से पुरस्कृत किया । मध्य पश्चिम क्षेत्र के बाँके जिले के नेपालगन्ज के रेडियो कृष्णसार एफ. एम. ९४ मेगार्हज को एफ. एम. रेडियो संस्थागत शिक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया । पत्रकार शर्माको शिक्षा बिभाग के महानिर्देशक डा. अवस्थी ने पुरस्कार प्रदान किया था । शिक्षा पत्रकारिता लेखनवृति पुरस्कार का १५ हजार और संस्थागत एफ. एम रेडियो को २० हजार रुपैया प्रदान किया गया था ।

यह भी पढें   जसपा नेपाल असोज 3 (संविधान दिवस) को ‘विरोध दिवस’ के रूप में मनाएगा

इसी तरह मध्य पश्चिम क्षेत्र के सुर्खेत जिला से लक्ष्मी भण्डारी भी लेखनवृति पुरस्कार से पुरस्कृत हुई है । राष्ट्रीय शिक्षा पत्रकारिता कान्तिपुर के गणेश
राई और समाचार पत्र दैनिक के ईश्वर ढकाल ने भी पुरस्कार प्राप्त किया ।  रेडियो कृष्णसार एफ. एम. ९४ मेगार्हज इस मध्य पश्चिम क्षेत्रका सब से अधिक क्षमता २ हजार वार्डका है । मध्य और सुदूर पश्मिके लगभग २२ जिले तक सुनाई देता है । और शिक्षा के मुद्दा बीट न्यूज के माध्यम से उठाते आ रहा है ।  इस लिये भी पुरस्कृत होने का मौका पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com