Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डिजीटल काराेबार काे दिया जा रहा है प्राेत्साहन, इसेवा से रकम भेजने पर शुल्क नहीं लगेगा ।

 

काठमाडौं–20 March

डिजिटल कारोबार काे प्रोत्साहन करने के लिए सरकारी नीति के अनुसार अब से इसेवा से अपने बैंक खाता में रकम भेजने पर शुल्क नहीं लगेगा ।

इसेवा गुरुवार रात से   अप्रिल ३० तक के लिए  बैंक में रकम ट्रान्सफर करने पर शुल्क नहीं लगेगा । इसेवा द्वारा इसेवा खाता में (पिटुपी ट्रान्सफर) करने पर शुल्क लगा करता था जिसे पहले ही निशुल्क बनाया जा चुका है।

इसेवा के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत सुभास सापकोटा ने कहा है कि अभी की अवस्था में बैंकाें के साथ सहकार्य में बैंक ट्रान्सफर काे निशुल्क बनाया गया है । इससे ग्राहकाें काे सहज  सेवा  उपलब्ध हाे सकेगी

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

इसेवा  ग्राहक के लिए  अन्य सहुलियत का कार्यक्रम समेत ला रही है । इसेवा नेपाल का पहला भुक्तानी सेवा प्रदायक कम्पनी है । इसेवा मार्फत मोबाईल, टेलिफोन, इन्टरनेट, बिजुली तथा खानेपानी का महशुल भुक्तानी, रिचार्ज, हवाइजहाज, बस का टिकट, स्कुल कालेज का शुल्क लगायत दाे हजार से अधिक सेवा शुल्क भुक्तानी कर सकते हैं ।

इसेवा में वर्तमान में ४९  बैंक तथा वित्तीय संस्था सदस्य हैं । इन बैंकाें से इसेवा में सहज रकम जमा तथा इसेवा से बैंक खाता में रकम भेजा जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *