Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कारोना के डर से नमाज पढ़ना स्थगित

 
२० मार्च, काठमांडू । सरकार की आग्रह कि भीड भाड कार्यक्रम नहीं करें जिससे मस्जिदों में नमाज पढने का कार्यक्रम स्थगित हो गया । विश्व में कोरोना भाइरस (कोभिड—१९) का त्रास होने के बाद उपत्यका के विभिन्न मस्जिदों में नमाज पढने का कार्यक्रम स्थगित किया गया है ।

नेपाली जामे मस्जिद (धार्मिक स्थल) का सञ्चालक समिति ने आग्रह करते हुये कहा है कि संक्रमण से बचने के लिये शुक्रवार का विशेष नमाज के साथ साथ प्रत्येक दिन का अनावश्यक भीड भाड नहीं करें । उन्होंने अनुरोध करते हुये कहा है कि खुद भी बचें और आरों को भी बचने दें सिद्धान्त का पालन कर सरकार के अभियान को साकार करें । नमाज अपने अपने स्थान से हीं पढें ।
कोभिड—१९ की खतरा से बचने के लिये सरकार ने २५ से अधिक लोगों को एक जगह इकट्ठा होने से मना किया है । इससे पहले भी पर्यटन मन्त्री योगेश भट्टराई ने आग्रह करते हुये कहा है कि धार्मिक गतिविधि सन्चालन से पहले पुनर्विचार करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *