Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इटली : सरकार के बनाए नियमों की अवहेलना करने वालाें पर लगाया जा रहा है जुर्माना

 

मिलान (इटली)।

कोरोना वायरस की चपेट में इस वक्‍त यदि कोई देश सबसे अधिक प्रभावित है तो वो इटली है। शनिवार 22 मार्च को यहां पर 793 नए मामले सामने आए है। इस वायरस की चपेट में आने के बाद ये पहला ऐसा दिन था जब एक ही दिन में इतने मामले सामने आए हैं। आपको जानकर होगी कि दुनियाभर में जितने मामले इस दौरान बढ़े हैं उनमें से करीब 38 फीसद मामले अकेले इटली से सामने आए हैं। अब तक यहां पर कुल 53578 मामले सामने आ चुके हैं। इटली के अखबार द लोकल के मुताबिक करीब दो तिहाई इटली इसकी चपेट में है। इसके बाद भी इसको लेकर यहां पर लापरवाह बने हुए हैं सरकार के बनाए नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इस वजह से सरकार ने 50 हजार लोगों पर कॉरनटाइन के नियमों की अवहेलना करने के आरोप में जुर्माना लगाया है।

यह भी पढें   श्री रामानंद वैष्णव मंडल जयपुर ने जनकपुरधाम में मनाया श्री सीताराम विवाह महोत्सव

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से ही इटली में सरकार ने दुकानें, पब, बार, होटल आदि के खुलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा वहां पर नेशनल शटडाऊन किया गया है। सरकार ने करीब हजारों की संख्‍या में ऐसे लोगों को जो इसकी चपेट में हैं उनको कोरनटाइन किया है। इनके लिए सख्‍त दिशा-निर्देश भी हैं कि ये बाहर न निकलें और नियमों का पालन करें। इसके बाद भी ये लोग नियमों को न मानते हुए दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में पेन्सन अधिकार का प्रश्नः इतिहास, अन्याय तथा उत्तरदायित्व

आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक पुलिस ने इस तरह के नियम तोड़ने वाले 51,892 लोगों को आरोपित किया है साथ ही 1126 लोगों पर झूठी जानकारी या बयान देने के आरोप में चार्ज लगाया है। इसके अलावा 195 दुकानों के मालिकों पर भी विभिन्‍न नियमों को तोड़ने के आरोप में चार्ज लगाया है।

ऐसे लोगों पर जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं और दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं उनपर 206 यूरो का जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा नियमों को तोड़ने वालों को तीन माह की सजा का भी प्रावधान सरकार ने कानून में रखा हुआ है। इसके बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं।

यह भी पढें   मादक पदार्थ विरोधी महाअभियान का विराटनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शुभारंभ

सिसली में एक अंतिम यात्रा के दौरान शामिल हुए 40 लोगों पर भी सरकार की तरफ से जुर्माना लगाया है। इटली के प्रधानमंत्री गोसिप कॉन्‍टे ने साफ कर दिया है कि यदि लोग नहीं माने तो सरकार प्रतिबंधों को और कड़ा कर देगी। उन्‍होंने लोगों से अपील भी की है कि सरकार ये सब उनकी भलाई के लिए ही कर रही है। बेवजह बाहर निकलकर या कोरनटाइन के नियमों को न मानकर वो दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *