Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धुर्मस–सुन्तली फाउण्डेशन द्वारा निर्मानाधीन गौतमबुद्ध क्रिकेट रंगशाला निर्माण कार्य स्थगित

 

२२ मार्च, काठमांडू । विश्वभर फैला कोरोना भाइरस (कोभिड–१९) से सुरक्षित रहने के लिये धुर्मुस–सुन्तली फाउण्डेशन ने चितवन के रामपुर में निर्माणाधीन गौतमबुद्ध अन्तराष्टी«य क्रिकेट रङ्गशाला निर्माण का काम तत्काल के लिए स्थगित कर दिया है । फाउण्डेशन ने शनिवार एक प्रेस विज्ञप्ति सार्वजनिक करते हुये उल्लेख किया है कि सामान्य अवस्था नही होने तक काम स्थगित ही रहेगा ।
फाउण्डेशन द्वारा विज्ञप्ति में विभिन्न सुरक्षा का उपाय अपनाते हुये रङ्गशाला निर्माण कार्य मे निरन्तरता दिया जा रहा था । परन्तु सरकार के निर्देशन में २५ से अधिक व्यक्ति जना नहीं होने के कारण निर्माण काम को तत्काल स्थगित किया गया है ।
फाउण्डेशन के विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख है कि विश्व में कोरोना के त्रास से हाहाकार मचा हुआ है । एस वक्त सामान्य जनजीवन से लेकर राष्ट्रीय गौरव का आयोजना परियोजना सभी प्रभावित हो गया है तो गौतमबुद्ध अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट रंगशाला इससे अछुता कहां रह सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com