Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

UN ने किया ग्लोबल सीज़फायर का आह्वान कहा, यह समय काेराेना वायरस से एकसाथ लडने का

 

वॉशिंगटन, एएनआइ।

 

दुनियाभर में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से हर कोई चिंतित है। बड़ें देशों और दुनिया की बड़ी-बड़ी संथाओं द्वारा इस महामारी को लेकर कड़े फैसले लिए जा रहे है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी अन्य पड़ोसी देशों से इस महामारी से एक साथ लड़ने के लिए कहा गया है। जहां अब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी कोरोना वायरस को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, ‘मैं दुनिया के सभी कोनों में तत्काल वैश्विक संघर्षविराम का आह्वान कर रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि यह समय सशस्त्र युद्ध को पूरी तरह रोकने और कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

शिन्हुआ के मुताबिक, गुतारेस ने कहा इस लॉकडाउन के दौरान सशस्त्र संघर्ष पीछे छोड़ और हमारे जीवन की सच्ची लड़ाई (कोरोनोवायरस के खिलाफ) पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक संघर्षविराम जीवन-रक्षक सहायता के लिए गलियारे बनाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है, कूटनीति के लिए कीमती खिड़कियां खोलने के लिए भी और Covid -19 से प्रभावित सबसे संवेदनशील स्थानों में आशा को लाने के लिए है।

यह भी पढें   इनम का कमाल, बने नेपाली नटवरलाल* एक यथार्थपरक विश्लेषण : डा विजय दत्त

उन्होंने कहा कि हमें गठबंधन और संवाद के जरिए धीरे-धीरे (दुनिया के) हिस्सों में मिलकर COVID-19 के लिए संयुक्त दृष्टिकोण को सक्षम करना चाहिए। वहीं, उन्होंने एक बार फिर कहा कि इस दौरान हमें युद्ध की बीमारी को खत्म करना होगी और उस बीमारी से लड़ना जो हमारी दुनिया को बर्बाद कर रही है। यह अभी, हर जगह लड़ाई को रोककर शुरू होगा। यही हमारे मानव परिवार की जरूरत है, जो अब पहले से कहीं ज्यादा है।

यह भी पढें   नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण: पूर्व उपप्रधानमंत्री टोपबहादुर रायमाझी होंगे जेल से रिहा

उन्होंने कहा कि COVID-19 दुनिया का दुश्मन बन चुका है। वायरस राष्ट्रीयता या जातीयता, गुट या विश्वास की परवाह नहीं करता है। यह सभी पर लगातार हमला करता है। उन्होंने कहा कि आपस में लड़ाई से कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन हां इससे हेल्थ की चीजों को जरूर नुकसान पहुंचेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com