Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में इस कदर भीड़ का उमड़ना डराने वाला

 

मुंबई ।

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से भारत में आज ही लॉकडाउन बढ़ाया गया है लेकिन मुंबई में लॉकडाउन का भारी उल्लंघन सामने आया है। लोग सड़कों पर उतर आए । बांद्रा स्टेशन पर सैकड़ों मजदूर स्टेशन पर जमा हो गए  और प्रदर्शन करने लगे। इतने सारे लोगों के सड़क पर आने से कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इतने लोगों का एक साथ सड़क पर आना बहुत सारे सवाल पैदा करता है।

जानकारी के मुताबिक, ये लोग खाने की समस्या बता रहे हैं और घर भेजने की मांग कर रहे हैं। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में इस कदर भीड़ का उमड़ना काफी डराने वाला है। मजदूरों को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि लगभग 4:30 बजे से लोग बांद्रा स्टेशन के पास इकट्ठे हो रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर पहले समझाने की कोशिश की लेकिन 6 बजे के आसपास पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

यह भी पढें   राम युवाकमिटी अपने स्थापना दिवस पर समाज सेवा का लिया संकल्प

लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद घबराए लोग

21 दिन के लिए देश में लागू लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे देश को संबोधित करते हुए ऐलान किया अब देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लोग लॉकडाउन को लंबा खिंचता देख घबरा गए और घर भेजने की मांग करने लगे।वहीं खबर आ रही है कि रात में 8 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: बीओपी में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी लापता, संपर्क नहीं हो पा रहा

अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से की बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन कर बांद्रा में जमा भीड़ पर चिंता व्यक्त की। गृहमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत को कमजोर करती हैं।ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सजग रहना जरूरी है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा सरकार मजदूरों के खाने का इंतजाम करेगी

यह भी पढें   दुनियाँ की नजरों में नहीं, अपने अंतर्मन की नजरों में बड़ा बनें : बिमल सरार्फ

ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इन मजदूरों के खाने का इंतजाम करेगी।हम मजदूरों को समझा रहे हैं कि उनकी परिस्थितियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैला दी थी। इस मामले में 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 197 केस दर्ज किए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com