Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तब्लीगी जमात के फैसलाबाद प्रमुख मौलाना सुहैब रुमी की कोरोना से मृत्यु,परिवार के पांच सदस्य भी संक्रमित

 

लाहौर, पीटीआइ।

तब्लीगी जमात के फैसलाबाद प्रमुख मौलाना सुहैब रुमी की कोरोना से मृत्यु हो गई है। बुजुर्ग उपदेशक ने पिछले महीने लाहौर के रायविंड में तब्लीगी सभा में भाग लिया था। फैसलाबाद के उपायुक्त मुहम्मद अली ने कहा कि उनके परिवार के पांच सदस्य, जिनमें दो पोते भी शामिल हैं, कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनके परिवार के सदस्यों को फैसलाबाद में एक आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।

इस बीच, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तब्लीगी जमात के संक्रमित सदस्यों की संख्या शुक्रवार को 1,100 का आंकड़ा पार कर गई। मार्च की शुरुआत में लाहौर स्थित मुख्यालय में बड़ी संख्या में जुटने वाले प्रचारकों को देशभर से खोजकर क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया। सरकार के अनुसार, मार्च में तब्लीगी जमात ने इस सलाह के बावजूद अपना सालाना कार्यक्रम किया कि लोगों की भीड़ एकत्रित होने से वायरस का संक्रमण फैल सकता है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पांच दिवसीय कार्यक्रम को रद करने का आग्रह किया था, जिसमें कई देशों के हजारों लोगों ने भाग लिया था।

यह भी पढें   इस बार 🎪 धनतेरस 6 नवंबर शुक्रवार को और 🪔🪔दीपोत्सव दीपावली 🪔🪔 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा!!

तब्लीगी जमात के सदस्य न केवल पाकिस्तान बल्कि भारत, मलेशिया और ब्रुनेई में कोरोना वायरस फैलाने के प्रमुख संदिग्धों के रूप में उभरे हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब की जेलों में संक्रमित कैदियों की संख्या 100 हो गई है। उन्होंने कहा कि देशभर में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,260 हो गई है। पंजाब सरकार के एक अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान में अब तक 110 से अधिक डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना से संक्रमित हैं।

यह भी पढें   कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा आज स्याङ्जा जाएंगे, मनकामना मंदिर का करेंगे उद्घाटन

कल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तब्लीगी जमात से जुड़े सात लोगो में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। दो हफ्ते पहले पाकपट्टन में तब्लीगी जमात से जुड़े 198 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। सोमवार को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई।पाकपट्टन के उपायुक्त अहमद कमाल मान ने बताया कि इन 198 लोगों में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया जबकि अन्य लोगों को पेशावर भेजा गया है। अभी भी 97 लोगों को मस्जिदों में क्वारंटाइन किया गया है क्योंकि उनका कोरोना टेस्ट अभी तक नहीं आया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com