सर्लाही में १४ वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित, फाइनल टेस्ट के लिए उनको जनकपुर भेज दिया गया
सर्लाही, १८ अप्रील । सर्लाही जिला स्थित धनकौली गांवपालिका में निर्मित क्वारेन्टाइन में रहनेवाले एक १४ वर्षीय किशोर में कोरोना संक्रमण पाया गया है । शुक्रबार संपन्न र्यापिड टेस्ट के दौरान कूल ६५ लोगों में कोरोना परीक्षण की गई थी । उसमें से १४ वर्षीय एक किशोर का रिजल्ट पोजेटिभ आया है ।
सर्लाही जिला के प्रमुख जिला अधिकारी मोहन बहादुर जिसी ने कहा है कि रिजल्ट पोजेटिभ होने के कारण थप परीक्षण के लिए किशोर को जनकपुर भेज दिया गया है । कोरोना पोजेटिभ रिजल्ट वाले किशोर गत चैत्र २३ गते दिल्ली (भारत) से नेपाल आए थे, नेपाल आते ही घर पहुँचने से पहले उनको क्वारेन्टाइन भें भेज दिया था । वह धनकौली गांवपालिका के ही स्थायी निवासी है ।

