उदयपुर के १२ संक्रमित विराटनगर स्थित कोरोना अस्पताल में भर्ती
विराटनगर, १८ अप्रील । उदयपुर भुल्के स्थित मस्जिद में रहे १२ कोरोना संक्रमित व्यक्ति को विराटनगर लाकर यहां स्थित कोरोना विशेष अस्पताल में भर्ती की गई है । यह अस्पताल कोशी अंचल अस्पताल अन्तर्गत प्रदेश नं. १ सरकार ने निर्माण किया है । भर्ती होनेवालों १२ व्यक्तियों में से ११ भारतीय नागरिक हैं और १ नेपाली नागरिक । संक्रमित नेपाली नागरिक मोरङ जिला निवासी हैं ।
उदयपुर स्थित मस्जिद में कूल १६ व्यक्ति प्रशासन की नजर से छीप कर रह रहे थे । उन सभी में कोरोना टेस्ट की गई थी । ४ लोगों की नतिजा निगेटिभ आया है । लेकिन उदयपुर प्रशासन ने सभी (१६) व्यक्ति को ही एम्बुलेन्स में रखकर विराटनगर भेज दिया था । अन्य ४ लोगों को टाँडी स्थित क्वारेन्टाइन में रखा गया है । अस्पताल ने कहा है कि कोरोना संक्रमित सभी व्यक्ति में कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रही है । वे सभी २८ से ४० वर्ष उम्र के भीतर के है ।

