Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भिमफेदी गाँवपालिका–९ अघोर बाजार के नजदीक सड़क धसा

 

काठमांडू, भाद्र २९ – त्रिभुवन राजपथ अन्तर्गत मकवानपुर भिमफेदी गाँवपालिका–९ अघोर बाजार के नजदीक ही सड़क खंड धस गया है । मकवानपुर प्रहरी ने जानकारी दी है कि उक्त राजमार्ग अन्तर्गत सड़क का नीचला भाग धसने के कारण राजमार्ग एकतर्फी मात्र ही संचालन में है । प्रहरी ने बताया है कि सोमवार की सुबह ९ः४० में सड़क धसने के कारण रास्ता बंद कर दिया था । दोनों तरफ से संचालन में लाने के लिए सड़क विभाग से समन्वय कर ट्रैक बनाने के पहल की जा रही है । दोनों ओर से संचालन के लिए इलाका प्रहरी कार्यालय पालुङ से प्रहरी निरीक्षक गोविन्द प्रसाद भण्डारी के कमांड में ट्राफिक सहित की टीम तैनात की है । पृथ्वी राजमार्ग के कृष्णभिर में त्रिशूली के बाढ़ से सडक कटान होने से हेटौंडा–काठमांडू आवत जावत के वैकल्पिक राजमार्ग के रूप में त्रिभुवन राजपथ का प्रयोग ज्यादा हो रहा था । जिसके कारण इस राजमार्ग में ज्याद भीड़ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com