Sat. Nov 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डब्ल्यूएचओ ने कहा, इससे भी बुरा वक्त आने वाला है, सचेत रहें .

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रॉस ए. गेब्रियेसस ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में चेताया है कि ‘इससे भी बुरा वक्त अभी आने वाला है।’ उन्होंने कहा कि दुनिया अभी इस वायरस से उपजी महामारी का और भी बुरा रूप देखने वाली है। जेनेवा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ देश ऐसे हैं जिन्होंने अब पाबंदियां लगानी शुरू की हैं।
डब्ल्यूएचओ के निदेशक ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्हें हालात बद से बदतर क्यों लग रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि अब अफ्रीका महाद्वीप में भी हालात बेकाबू हो सकते हैं जिसके चलते मौतों का आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है। उधर, यूरोपीय देश और अमेरिका प्रतिबंधों में ढील की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने दुनिया के सभी देशों से एहतियात बरतने की अपील की है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

टेड्रॉस ने कोरोना वायरस संक्रमण की तुलना 1918 की स्पैनिश फ्लू से करते हुए कहा, ‘यह बहुत खतरनाक स्थिति है और यह हो रहा है… 1918 फ्लू की तरह, जिसमें करीब एक करोड़ मौतें हुई थीं।’ उन्होंने आगे कहा कि  घबराने की जरूरत नहीं है  हमारे पास प्रौद्योगिकी है, हम इस आपदा से बच सकते हैं, हम उस तरह का संकट पैदा होने से बच सकते हैं।’ टेड्रोस ने कहा, ‘भरोसा करें, सबसे बुरा वक्त अभी आने वाला है। इसलिए आपदा को रोकने पर ध्यान दें।’

यह भी पढें   रक्सौल में 2006 से 2024 तक के निबंधित दस्तावेजों की पीडीएफ अपलोडिंग का कार्य पूरा, सिर्फ पांच दस्तावेज लंबित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com