Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 44 हजार से ज्यादा

 

वॉशिंगटन, एजेंसियां।

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे सुपर पावर अमेरिका में संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की तादात 44 हजार को पार कर गई है।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार कोरोना वायरस की महामारी से अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान 2700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार सुबह सात बजे तक 44 हजार 999 पहुंच गया है, जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या 8 लाख 24 हजार 147 हो गई है।

यह भी पढें   रास्वपा ने भेजा थापा और ओली को विशिष्ट अतिथि के लिए निमंत्रण

यूनिवर्सिटी के मुताबिक सोमवार सुबह 8:30 बजे और मंगलवार के बीच लगभग 40 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, अमेरिका अबतक कुल 41 लाख 55 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट कर चुका है। इबतक 75 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

वैश्विक महामारी की वजह से दुनिया भार में अबतक 1 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिका के बाद कोरोना वायरस की वजह से इटली, स्पेन और फ्रांस में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इन देशों में कोरोना संक्रमण की वजह से 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed