Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लकडाउन प्रभावकारी बनाने के लिए गृहमन्त्री द्वारा निर्देशन

 

काठमांडू, २२ अप्रील । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने पुलिस प्रशासन को निर्देशन दिया है कि लकडाउन प्रभावकारी की जाए । काठमांडू में फसे सर्वसाधाण पिछली बार अपने घर जाने के लिए बाहर निकल रहे है, जिला स्थित स्थानीय निकायों की सहयोग लेकर वे लोग घर जा रहे हैं । इसी पृष्ठभूमि में गृहमन्त्री थापा ने पुलिस प्रशासन से लकडाउन प्रभावकारी बनाने के लिए कहा है ।
नयां नियुक्त १० पुलिस नायब निरीक्षक को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना मन्तव्य देते हुए मंगलबार गृहमन्त्री थापा ने कहा कि लकडाउन कार्यान्वयन और सामाजिक दूरी कायम करने की मुख्य जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन का ही है । उनका यह भी कहना है कि कोरोना वायरस जोखिम को कम करने के लिए सीमा नाका में कड़ाई के लिए विशेष ध्यान देना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘आप लोगों के प्रति विश्वास रखकर ही राज्य ने यह जिम्मेदारी दी है । जिम्मेदारी को ईमान्दारपूर्वक कार्यान्वयन करते हुए सिर्जनात्मक ढंग से आप लोगों को आगे बढ़ना होगा ।’
गृहमन्त्री थापा को कहना है कि लकडाउन के कारण अगर कोई भी व्यक्ति समस्या में पड़ते हैं तो उन लोगों को समस्या समाधान के लिए भी काम करनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed