सबसे अधिक कोरोना संक्रमित (कूल ४२ में से २४) उदयपुर में, जिला स्थित सम्पूर्ण नाका शील
उदयपुर, २२ अप्रील । नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ४२ पहुँच गई है । ४२ कोरोना संक्रमितों में से २४ व्यक्ति उदयपुर जिला में ही पाया गया । अभी तक प्राप्त तथ्यांक अनुसार उदयपुर जिला कोरोना वायरस की दृष्टिकोण से ‘हटस्पट’ दिखाई दी है । इसीलिए जिला स्थित सम्पूर्ण नाका शील की गई है । अर्थात् उदयपुर से बाहर आने के लिए या उदयपुर प्रवेश के लिए प्रशासन ने कड़ाई की है ।
अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण ना फैल जाए, इसके लिए प्रदेश नं. १ सरकार ने उदयपुर जिला को शील करने का निर्णय लिया है । स्मरणीय है, उदयपुर जिला त्रियुगा नगरपालिका–३ भुल्के स्थित मस्जिद में रहे भारतीय नागरिक में सबसे पहले कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई थी । मस्जिद के भीतर रहे १३ व्यक्ति में कोरोना पुष्टी होने के बाद नेपाली सेना ने मस्जिद स्थित गांव में निवासी सर्वसाधारण लोगों में भी कोरोना परीक्षण किया था । परीक्षण के दौरान कल (मंगलबार) गांव निवासी थप ११ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया ।
उदयपुर जिला के प्रमुख जिला अधिकारी दीपकुमार पाहाडी ने कहा है कि जिला सम्पूर्ण रुप में शील की गई है । उनका कहना है कि विशेषतः कोरोना वायरस संक्रमित गांव में विशेष कड़ाई की गई है । उनके अनुसार बाहर से आनेवाले गांववासी को भी अनिवार्य क्वारेन्टाइन में भेज दिया गया है ।

