Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक ही दिन ११ कोरोना संक्रमित थप, काठमांडू में दो नर्स में भी संक्रमण आशंका

 

बारा, २२ अप्रील । नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या ४२ पहुँच गई है । ४२ में से ५ ठीक होकर घर वापस भी हो चुके है । एक ही दिन कल (मंगलबार) ११ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है । थप दो व्यक्ति में आशंका की गई है । आशंका में रहे थप दो व्यक्ति काठमांडू स्थित कारागार में कार्यरत नर्स हैं ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्य मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने मंगलबार पुष्टी किया है कि उदयपुर जिला स्थित त्रियुगा नगरपालिका निवासी थप ११ व्यक्ति में कोरोना पुष्टी हुई है । काठमांडू स्थित राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में की गई परीक्षण में ३ और धरान स्थित वीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में की गई परीक्षण में ८ लोगों में कोरोना पाया गया । स्मरणीय है, उदयपुर स्थित मस्जिद में रहनेवाले १३ व्यक्ति में इससे पहले ही कोरोना संक्रमण पुष्टी हो चुकी थी । मस्जिद रहे गांव के लोगों में परीक्षण करने पर थप ११ व्यक्ति में कोरोना पाया गया है । स्पष्ट है कि वही मस्जिद में रहनेवालों ने गांव में कोरोना फैलाया है ।
इसीतरह काठमांडू में दो नर्स में भी कोरोना संक्रमण की आशंका है । त्रिपुरेश्वर स्थित केन्द्रीय कारागार में कार्यरत दो नर्स में र्यापिड टेस्ट (आरडीटी) के दौरान कोरोना संक्रमण पाया गया है । पीसीआर विधि से थप परीक्षण के लिए उन लोगों का थ्रोट स्वाब संकलन कर राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला ले गया है । संक्रमित नर्स को टेकु स्थित अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है । स्मरणीय है, आरडीटी परीक्षण में पोजेटिभ नतीजा पीसीआर विधि से परीक्षण करते वक्त नेगेटेभी भी दिखाई दे रही है । इसीलिए थप दो नर्स में कोरोना संक्रमण है या नहीं ? इसका फाइनल रिपोर्ट बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *