रोटरी क्लब ने सौपा अस्पताल में स्वास्थ्य सामग्री

माला मिश्रा बिराटनगर। लॉक डाउन में रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउन टाउन लगातार लोगो के सेवा में लगा हुआ है । उसी क्रम क्लब के अध्यक्ष अर्चना तापड़िया कोशी अंचल अस्पताल पहुच 50 पीस पीपीई अस्पताल का मेडिकल सुपरिडेंट संगीता मिश्रा को सौपा है। इस दौरान क्लब के द्वारा अस्पताल में नवजात शिशु व उनके माता को होरलिक्स , मास्क , तोलिया , सेनेटरी प्याड , कपड़ा, साबुन आदि सामान दिया। इससे पूर्व क्लब द्वारा महामारी नियंत्रण के लिए काम कर रहे है सुरक्षा कर्मियों को मास्क ,सेनिटाइजर व ग्लव्स तथा असहाय, गरीब लोगों के लिए 1200 किलो चावल महानगरपालिका को सौपा था। इसके अलावा रोटरी क्लब भूकंप , बाढ़ में लोगो के बीच जाकर राहत बितरण करते आया है ।


