Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज महानगरपालिका के मेयर द्वारा कोरोना टेस्ट का निरीक्षण

 

रेयाज आलम,बीरगंज, २०७७ बैशाख १३ गते शनिवार । बीरगंज महानगरपालिका के मेयर बिजय सरावगी द्वारा कोरोना टेस्ट का निरीक्षण किया गया। बीरगंज महानगरपालिका के वडा नं.२ और ३ में आज से पीसीआर ( PCR) मसीन से टेस्ट करने वाला भिटीएम (VTM) किट द्वारा स्वाब संकलन करने का काम शुरु हुआ है।

 मेयर के सलाहकार मुकेश द्विवेदी ने बताया कि “बीरगंज में तिन (३) लोगो को कोरोना पोजेटिभ मिलने के बाद सभी लोगो के लिए भय और त्राश की स्थिति सृजित हो हुई। पूरे एरिया को सिल करके वडा नं १,२,३ और संक्रमित भ्रमण स्थान वडा नं २६ सुगौली और अठराहा में भी रेपिड किया गया। रेपिड टेस्ट में सभी परिणाम नेगेटिव आए। रेपिड टेस्ट कोरोना का प्रराम्भिक टेस्ट मात्र है, पूर्णरूपेण निश्चितता के लिए पीसीआर जांच  (PCR Test) आवश्यक है।”

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन संसद का हिस्सा हैं या नहीं – अर्जुननरसिंह केसी

लगभग २०० लोगो के पीसीआर जांच (PCR Test) के लिए भिटीएम (VTM) किट द्वारा स्वाब संकलन करने के लिए  महानगरपालिका और नेपाली सेना के संयुक्त टोलि द्वारा छप्कैया पोखरी स्थान में अस्थायी क्याम्प तैयार किया गया है। मेयर बिजय सरावगी द्वारा कोरोना टेस्ट का निरीक्षण कार्य मे उनके सलाहकार गोबिंद देवकोटा की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *