Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में अब लार से होगा कोरोना संक्रमण की जाँच

 

न्यूयार्क [न्यूयार्क टाइम्स]।

अमेरिका की नियामक संस्था फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने लार के जरिए कोरोना की घर पर जांच के लिए नई किट की अनुमति दे दी है। इस किट से जांच की दर 100 डालर (7549 रुपए) तय की गई है। इसे इस्तेमाल करने के लिए डाक्टर की अनुमति होना जरूरी है। इस तरह की जांच किट को पहली बार मंजूरी दी गई है। यह टेस्ट किट रुटगर्स विश्वविद्यालय की लैब आरयूसीडीआर इनफाइनाइट बायोलाजिक्स और स्पेक्ट्रम सल्यूसंस व एक्यूरेट डायगनोस्टिक्स की साझेदारी में विकसित की गई है।

100 डॉलर का आएगा खर्च

रुटगर्स को एफडीए ने पिछले माह परीक्षण स्थलों से कोरोना पीडि़तों की लार के नमूने जमा करने अनुमति मिली थी, लेकिन अब वह इसे घर पर उपयोग करने के लिए संग्रह किट के रूप में बेच सकते हैं। रुटगर्स ने कहा कि इस किट से जांच के लिए मरीज से 100 डॉलर लिए जाएंगे। इस जांच के लिए किसी डाक्टर की अनुमति लेनी होगी। आरयूसीडीआर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डाक्टर एंड्रू ब्रुक्स ने बताया कि इसका इस्तेमाल बहुत आसान है।

यह भी पढें   मैत्री पुल पर यात्रियों और आम लोगों के लिए ठंडे पानी व विश्राम स्थल की सुविधा शुरू

प्रतिदिन बीस हजार नमूनों की जांच

मरीज अपने घर में इसकी कैप खोलकर ट्यूब में थूककर कैप को बंद कर देगा। इसके बाद इसे हमारे पास लैब में भेजना होगा। उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल उन्हीं लोगों को करना चाहिए जिसमें कोरोना के लक्षण हों। रुटगर्स ने कहा कि हम 48 घंटे के बदलाव में प्रतिदिन बीस हजार नमूनों की जांच कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि और लैब को भी इस किट से जांच करने के लिए आगे आना चाहिए।

यह भी पढें   संसदीय विशेष समिति गठन के लिए प्रारम्भिक बातचीत शुरु

एफडीए ने दी मंजूरी

दरअसल, एफडीए द्वारा लार परीक्षण को अनुमति, तत्काल जांच के उपाय तलाश करने के प्रयास का हिस्सा है। इस एजेंसी ने पिछले माह लैबकार्प द्वारा विकसित एक जांच किट को मंजूरी दी थी। घर में इस्तेमाल की जा सकने वाली इस किट में मरीज को खुद अपनी नाक से स्वाब बनाकर जांच के लिए लैब भेजना था।

किट जांच को बनाएगी व्‍यापक

अब ऐसे समय में जब अमेरिका के कई राज्य में जांच किट की कमी का सामना कर रहे हैं तब इस तरह की इन होम स्पिट कलेक्शन किट वायरस की जांच को व्यापक बना सकती है। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए जांच केंद्र बुलाने के बजाए उन्हें घर पर रोककर ही जांच की जा सकती है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् :2083

रोका जा सकेगा संक्रमण

इससे मरीज के संपर्क में आकर और लोगों के संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। एफडीए आयुक्त डॉ.स्टीफन हैन ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा, कि यह लोगों पर निर्भर है कि वे किस तरह से जांच कराना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मत है कि घर में किट से कुछ नुक्सान बी हो सकते हैं। उनमें से एक यह है कि लोगों को परीक्षण के परिणाम मिलने में अधिक समय लग सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com