Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका और जापान कोरोना की लडाई में साथ साथ,वैक्सीन और दवा बनाने के लिए एक साथ आए

 

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए अमेरिका और जापान मिलकर काम करेंगे। इसके लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना की वैक्सीन और दवा बनाने के लिए एक साथ आए हैं। यही नहीं दोनों देशों ने एक दूसरे की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए भी हामी भरी है। दोनों नेताओं ने जापान और अमेरिका के बीच व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए फोन पर हुई बात के दौरान ये फैसला किया।

यह भी पढें   महंगाई में तेज उछाल, अगस्त में मुद्रास्फीति 5.96 प्रतिशत पहुंची

जापान के कैबिनेट सचिव योशिदे शुगा ने कहा कि दोनों देश कोरोना की वैक्सीन और दवा बनाने के लिए एक साथ आए हैं। दोनों देशों के बीच आर्थिक गतिविधियां शुरू करने पर विचार चल रहा है। इसी कड़ी में जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी कंपनी जीलीड साइंसेज की एंटीवायरल दवा रेमेडिसिविर को संक्रमित मरीजों के इलाज में प्रयोग करने की अनुमति दे दी। जापान में करोना के करीब 15,800 मामले हैं और 580 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ में लापता लोगों के जीवित मिलने की संभावना अब बहुत कम : गृह सचिव केदारनाथ शर्मा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com