Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सपना चौधरी के डाँस ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ को मिले 80 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

 

हरियाणवी क्वीन और सुपरसुटार डांसर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सुपरहिट साबित हुआ है। यूट्यूब पर उसे अभी तक 80 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। सपना चौधरी का यह वीडियो अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है।

आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस डांस वीडियो का नाम ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ है। इस गाने पर जो सपना चौधरी ने धमाकेदार डांस किया है, उसने दर्शकों को घायल कर दिया है। सपना चौधरी ने डांस से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह और पहचान बनाई है। हरियाणवी भाषा में होने के बावजूद सपना चौधरी के इस गाने ने तहलका मचाया हुआ है।
यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने के एक लिंक पर 490 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। वहीं, इस गाने को करीब 4 बार अलग-अलग समय पर पोस्ट किया गया। और हमेशा दर्शकों ने टूटकर इस गाने के वीडियो को देखा। आपको बता दें कि सपना के इस गाने को डीसी मदाना ने गाया है और लिखा है वीर दहिया ने।

यह भी पढें   पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार

सपना चौधरी अपने स्टेज शोज़ में इस गाने पर परफॉर्म कर दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। इस गाने की डिमांड काफी है। रागनी पर डांस करके करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी इन दिनों लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। सपना चौधरी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में नजर आई थीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *