Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से एक महीने तक लडने के बाद 28 साल के युवा सूमो पहलवान की मौत

 

टोकियो, एएफपी।

कहते हैं कि बीमारी और बुलेट बड़े बड़े सूरमाओं के हौसलों को पस्‍त कर देती है। जापान में भी ऐसा ही वाकया हुआ। जापान में कोरोना संक्रमण से एक 28 साल के युवा सूमो पहलवान की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, दुनिया में कोरोना के कारण किसी पहलवान की मौत का यह पहला वाकया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहलवान सोबुशी ने इस बीमारी से एक महीने तक जंग लड़ी लेकिन आखिरकार बुधवार की सुबह वह इस लड़ाई में हार गया। उसके बाद कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

पहलवान सोबुशी टोकियो के तकादागावा टीम से ताल्‍लुक रखते थे। जापान सूमो संघ ने अपने बयान में कहा है कि पहलवान सोबुशी (sumo wrestler Shobushi) को चार-पांच अप्रैल को बुखार था लेकिन वह फोन व्यस्त थे जिस वजह से स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाए। यही नहीं कई अस्पतालों ने उनको भर्ती करने से इनकार कर दिया था। आखिर में जब उनकी खांसी में खून आने लगा तो आठ अप्रैल को उनको टोकियो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस रिपोर्ट में एक नई बात कोरोना पीड़‍ित मरीज की खांसी में ब्‍लड आने की भी सामने आ रही है।

यह भी पढें   जब संकल्प पवित्र हो और बुद्धि ईश्वर को समर्पित, तब कोई संघर्ष व्यर्थ नहीं जाता : बिमल सर्राफ

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलवान सोबुशी (sumo wrestler Shobushi) का कोरोना का शुरुआती परीक्षण नेगेटिव था लेकिन जब उनको किसी दूसरे अस्पताल में ले जाया गया तो 10 अप्रैल को उनकी जांच का नतीजा पॉजीटिव आया। आखिरकार इस अस्पताल में 19 अप्रैल से उन्‍हें गहन चिकित्सा कक्ष यानी Intensive Care में रखा गया था। सूमो संघ के प्रमुख हक्काकु ने इस वाकए को आहत करने वाली घटना बताया है। मालूम हो कि जापान में लो रैंकिंग (low ranking wrestlers) के कई पहलवानों और प्रशिक्षुओं को कोरोना से संक्रमित पाया गया है।

यह भी पढें   संदीप की घातक गेंदबाजी, पोखरा १३२ रन पर ऑलआउट

जापान में कोरोना वायरस के अब तक 16,049 मामले सामने आ चुके हैं। जापान में अब तक कोरोना वायरस से 678 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दुनियाभर में कोरोना के (COVID-19) के अब तक 42 लाख 75 हजार 427 मामले सामने आ गए हैं जबकि दो लाख 90 हजार 370 लोगों की मौत हो गई है। यूरोप में 16 लाख 50 हजार 656 मामले सामने आ गए हैं। 1,54,961 लोगों की मौत हो गई है। अकेले रूस में पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। रूस में अब तक 2,42,271 मामले सामने आ गए हैं जबकि 2,212 लोगों की मौत हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com