Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीव्र आलोचना के बाद गृहमंत्रालय ने दिया पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह को काठमान्डौ वापसी का पास

 

काठमाडौं –

सर्वत्र विरोध के बाद गृह मन्त्रालय ने पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह को काठमाडौं वापस आने के लिए पास दिया है ।

गुरुवार पूर्वराजा शाह ने काठमाडौं आने के लिए  झापा जिला प्रशासन कार्यालय में पास के लिए निवेदन दिया था। पर, पास  खारिज होने के कारण  प्रशासन ने  पुनः पास के लिए गृहसँग अनुमति माँगी थी। पर गृहमंत्रालय ने  निवेदन  खारिज कर दिया था ।

परन्तु, गुरुवार पूर्वराजा को काठमाडौं आने के लिए पास नहीं देने पर आम नागरिक स्तर पर व्यापक विरोध हुआ  था । सामाजिक सञ्जाल में पूर्वराजा शाह को पास नहीं देने पर सरकार की आलोचना हुई थी ।

यह भी पढें   अस्तित्वगत संकट में नेपाल

इसके बाद, शुक्रबार जिला प्रशासन कार्यालय ने इमेल मार्फत पुनः गृह मन्त्रालय में निवेदन भेज कर पूर्वराजा, पूर्वरानी कोमल शाह सहित पाँच लोगों को सवारी पास जारी करने की जानकारि प्रमुख जिला अधिकारी उदयबहादुर राना नेे दी ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *